June 26, 2026

आपसी कहासुनी में व्यक्ति पर किया चाकुओं से हमला, चार गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच की टीम ने ईद के दिन कहासुनी पर चाकू से व्यक्ति घायल करने के आरोप में 4 आरोपियो को गिरप्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आकाश, पवन उर्फ गोलू, लक्की उर्फ लेखराज तथा अमित का नाम शामिल है। आरोपी आकाश बल्लबगढ़ के धीरज नगर का, आरोपी पवन उर्फ गोलू व आरोपी लक्की उर्फ लेखराज बल्लबगढ़ की सैनी कॉलोनी के तथा आरोपी अमित बल्लबगढ़ की जैन कॉलोनी के रहने वाले है।

पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपी ईद के दिन संजय होटल के सामने शराब पी रहे थे। उस वक्त शिकायतकर्ता गार्ड नौकरी करके अपने घर जा रहे थे। जिसपर आरोपियो ने गार्ड के साथ मारपीट की और आरोपी आकाश के पास चाकू था। जिसने चाकू से गार्ड की पीठ पर हमला कर दिया। जिससे गार्ड अधिक घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।