March 7, 2026

शताब्दी महाविद्यालय में गूगल कोलैब पर प्रभावशाली कार्यशाला

Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के विज्ञान विभाग द्वारा एन-कम्प्यूटिंग लैब में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस–गूगल कोलैब” विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ. स्तुति टंडन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूल अवधारणाओं, वर्तमान समय में इसके बढ़ते महत्व तथा विभिन्न क्षेत्रों में इसके अनुप्रयोगों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गूगल कोलैब प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्लाउड-आधारित प्रोग्रामिंग, पायथन कोडिंग, डेटा प्रोसेसिंग और एआई मॉडल का लाइव डेमो प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया, जिससे उनकी तकनीकी समझ और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय डॉ. राजकुमारी, राजविंदर कौर एवं कविता शर्मा ने किया। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी कौशल-विकास आधारित गतिविधियों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त