March 7, 2026

जगह – जगह आयोजित शिविरों में हुई योग के महत्व पर चर्चा

Faridabad/Alive News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओ की ओर से योग शिविर आयोजित किए गए। शिविर आयोजित किए गए । शिविरों में बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओ ने हिस्सा लिया। ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली में ओम शिक्षा संस्थान ट्रस्ट पाली में ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र, छात्राओं और शिक्षिकों ने योग शिविर में हिस्सा लिया।

संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष योगीराज डा. ओम प्रकाश महाराज ने योग करवाया। साथ ही योग के महत्व. पर भी चर्चा की। सैनिक कालोनी स्थित जी ब्लाक पार्क में आयोजित योग सत्र में योग शिक्षिका अपराजिता सिन्हा ने लोगों को योग का गूढ़ अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि योग जीवन को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि योग का वास्तविक अर्थ है जो मानव को जीवन के लक्ष्य की ओर ले जाए। हमारे प्राचीन योग ग्रंथों में महर्षि पतंजलि द्वारा यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि जैसे साधनों का उल्लेख किया गया है, जिनका पालन करके हम जीवन का उद्देश्य प्राप्त कर सकते हैं। योग शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास और आत्मबोध का भी साधन है, जिसे जानकर हम संसार के सत्य को समझ सकते हैं।

सुभाष कालोनी, बल्लभगढ़ स्थित एसडीएम हिंदू हाई स्कूल में आयोजित योग शिविर में आचार्य बालकृष्ण शास्त्री ने छात्रों को योग करवाया। उन्होंने कविता के माध्यम से योग को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने योग को छात्रों के लिए विशेष उपयोगी बताया। आचार्य मनीष चौधरी ने भी छात्रों को योगासन तथा प्राणायाम कराया।