June 26, 2026

देश में युद्ध की आशंका को देखते हुए आईएमए ने की डॉक्टरों की टीम गठित

Faridabad/Alive News: देश में युद्ध की आशंका को देखते हुए, आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आव्हान पर फरीदाबाद की आईएमए की इकाई ने डॉक्टरों की टीम का गठन किया है जोकि हमेशा किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए तैयार रहेगी।

इस टीम में सभी स्पेशलिटी के डॉक्टर शामिल किए गए हैं। सभी डॉक्टर प्राइवेट हैं और सभी डॉक्टर निःशुल्क सेवाएं देंगे। उपरोक्त जानकारी फरीदाबाद आईएमए इकाई के मीडिया मेनेजर सुरेश अरोड़ ने प्रेस नोट जारी कर दी।

आईएमए फरीदाबाद के प्रधान डॉ राजीव गुंबर ने बताया कि जिस प्रकार कोविड के समय में सभी डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपना सहयोग दिया था, उसी प्रकार हम सभी किसी भी स्थिति में सेवा करने के लिए तत्पर हैं।

डॉ अनुज ढींगरा ने बताया कि इस टीम के लिए क़रीब तीस डॉक्टरों ने अपना नाम दिया है। इस लिस्ट को सिविल सर्जन और जिलाधीश को भेज दिया जाएगा।