October 17, 2026

अवैध हथियार रखने वाला आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नेम किशोर है। आरोपी फरीदाबाद की सेक्टर 29 बाईपास रोड का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से फरीदाबाद के सेक्टर 22, 23 रोड मच्छी मार्केट से काबू किया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को अपने दोस्तों में हवाबाजी के लिए रखता था।