March 14, 2026

अवैध हथियार रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने के जुर्म में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी सूरज बल्लबगढ़ की भाटिया कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-7 के एरिए से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपने घर के किराए के कमरे की सफाई करते समय देसी कट्टा मिला था। जिसमें मनोज मुगेर जिले का रहने वाला आरोपी रहता था। जिससे आधार कार्ड मांगने पर उसने कहां कि वह आधार कार्ड नही लाया है। अब की बार घर जाने पर आधार कार्ड ले आएगा। वह पिछले लॉकडाउन में कमरे को बिना बताए खाली कर चला गया था। तो घर सफाई करते समय देसी कट्टा मिला है। जिसको वह नहर में फेंकने जा रहा था। आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगा तो पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।