September 15, 2026

अवैध नशा तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू है। आरोपी फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना एसजीएम नगर के एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 7.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।