March 7, 2026

आईआईटीजीएन ने एआई के नए-नए कोर्स किए ऑफर,जल्द ले एडमिशन

Educational/Alive News: एआई और डेटा साइंस की बढ़ती डिमांड को देखते हुए आईआईटी गांधीनगर ने इंजीनियरिंग और टेक्निकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए नया कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स 4 महीने का होगा, जिसकी क्लासेस ऑनलाइन चलेंगी।

देश-दुनिया के तमाम एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स अपने कोर्स और सिलेबस को अपग्रेड कर रहे हैं। नए-नए कोर्सेस लॉन्च किए जा रहे हैं। आईआईटी जैसे देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में एआई के नए-नए कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (आईआईटीजीएन) ने नया कोर्स लॉन्च किया है।

संस्थान ने इंजीनियर्स के लिए फाउंडेशन ऑफ डेटा साइंस नाम से एक नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स को टेक्नीकल बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल के लिए डेटा साइंस सिद्धांतों में स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है।

आईआईटी गांधीनगर की ओर से ऑफर किए जा रहे इस कोर्स की ड्यूरेशन 4 महीने की है। यह कार्यक्रम की क्लासेस लाइव ऑनलाइन सेशन के माध्यम से होगी। जिससे यह देश के फाइनल ईयर के ग्रेजुएट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए सुलभ हो जाएगा। फ्लेक्सिबल शेड्यूल और ऑनलाइन पढ़ाई के साथ आईआईटीजीएन का यह कोर्स में शैक्षणिक और कॉर्पोरेट पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

आईआईटी गांधीनगर के इस नए एआई कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइटआईआईटीजीएन। एसी.इन पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए 15 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया है।

आवेदन के लिए क्या चाहिए योग्यता

  • ऐसे कैंडिडेट्स इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास इंजीनियरिंग, मैथ्स, साइंस, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस या कॉमर्स की डिग्री है या फिर वे इन विषयों में डिग्री प्राप्त कर रहे हैं।
  • आवेदकों को न्यूनतम 60 फीसदी नंबर या 6.0 सीपीआई होने चाहिए। इसके साथ ही 12वीं लेवल पर मैथ्स पढ़ा हो।
  • यह कार्यक्रम 18 शैक्षणिक क्रेडिट प्रदान करता है और पास/फेल ग्रेडिंग स्ट्रक्चर को अपनाता है।