March 26, 2025

शहरी निकाय मंत्री के आदेशों की अंदेखी, बेसहारा पशु सड़क पर बन रहे मौत का कारण

Faridabad/Alive News : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निर्देश के बाद भी फरीदाबाद की सड़कों पर आवारा मवेशी घूम रहे है। फरीदाबाद शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, चाैक – चाैराहाें व कालाेनियाें में बेसहारा पशुओं से अक्सर दुर्घटनाएं होती देखी जा रही हैं। पशु सड़क या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में आपस में उलझ रहे हैं और नागरिकों की माैत का कारण बन रहे हैं।

मगंलवार काे भी थाना भूपानी क्षेत्र में बेसहारा पशु की टक्कर से एक बुर्जुग की माैत का मामला सामने आया है। यह घटना जस्सी कालाेनी की है। लगभग 59 वर्षीय श्याम सुंदर शुक्ला सुबह कालाेनी में ही डेयरी से दूध लेकर घर लाैटे रहे थे। उन्हाेंने गली नंबर तीन में दाे बेसहारा पशुओं काे लड़ते हुए देखा। वह उनसे बचकर निकल रहे थे, लेकिन लड़ते हुए एक बेसहारा पशु ने उन्हें टक्कर मार दी। हमले में श्याम सुदंर गिर पड़े और उनका सिर एक पत्थर से जाकर टकरा गया और वह मौके पर ही बेहाेंश हाे गए। आसपास के लाेग वहां एकत्र हाे गए और काफी मशक्कत के बाद वहां से बेसहारा पशुओं काे भगाया।

जानकारी मिलने पर उनके परिजन माैके पर पहुंच गए। घायल श्याम सुदंर काे सेक्टर -19 के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सेक्टर -आठ के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी इलाज के दाैरान माैत हाे गई। इस घटना के बारे में पुलिस काे जानकारी दी गई।

गाेशालाओं में बेसहारा गाेवंश की संख्या बढ़ी
शहर की गाेशालाओं में वर्तमान में लगभग 3750 गाेवंशी है। सूरजकुंड राेड स्थित श्री गाेपाल गाेशाला में 1400, मवई गांव की गाेशाला में 1700 और ऊंचा गांव की गाेशाला में 650 पशु हैं। नगर निगम के रिकार्ड की बात करें ताे सड़काें पर इस समय 15 हजार से अधिक बेसहारा गाेवंशी हैं।

क्या कहना है स्वास्थ्य अधिकारी का
बेसहारा पशुओं काे पकड़ कर गाेशालाओं तक पहुंचाने के लिए हमारी चार टीमें सक्रिय हैं। प्रतिदिन 10 से 15 पशुओं काे पकड़ कर गाेशालाओं तक पहुंचाया जा रहा है। पिछले चार महीने में 1700 से अधिक पशुओं काे गाेशालाओं तक पहुंचाया गया है। भूपानी गांव में एक पई गाेशाला तैयार की जा रही है।
-ओमदत, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम फरीदाबाद।