March 28, 2024

दहेज नहीं लाई तो पति ने दोस्तों से कराया रेप, प्राइवेट पार्ट में लगाया मिर्च और बाम

New Delhi/Alive News: राजस्थान के धौलपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। धौलपुर में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी पर अत्याचार की इंतहा कर दी। मिली जानकारी के अनुसार उनकी शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। महिला दहेज नहीं लाई तो पति ने अपने दोस्तों से उसका रेप कराया। विरोध जताने पर आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया और झंडू बाम भी लगा दिया। पीड़िता ने पुलिस थाने में रोते-रोते आपबीती सुनाई तो पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। 

दो दिन तक दोस्तों से कराया दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने 26 से 28 जून तक उसे बंधक बनाकर रखा। उस दौरान उसके पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध जताया तो दोनों आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। इसके बाद महिला के गुप्तांग पार्ट पर बाम भी लगा दिया। इसके अलावा कई गंदी हरकतें कीं।

उसकी शादी 14 जनवरी 2021 को हुई थी। इसका पति मार्बल फिटिंग का कारीगर है, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही वह उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उससे तीन लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने बताया कि दहेज की मांग और प्रताड़ना की जानकारी उसने अपने पिता को दी। वह पीड़िता की ससुराल आए और सभी लोगों को समझाया।

इसके बाद 26 जून को महिला का पति अपने एक दोस्त के साथ घर पर आया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर पहले मिर्च और बाद में झंडू बाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि जुल्म की इंतहा से पीड़िता बेहोश हो गई। ऐसे में आरोपी ने कई लोगों के सामने अपनी पत्नी को परोस दिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने भाई-भाभी को दी, जो उसे पुलिस थाने ले गए। महिला का मेडिकल करा लिया गया है। उसके ससुराल वालों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं।