Faridabad/Alive News: मंगलवार को एनआईटी के बीके चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एम्प्लाईज फेडरेशन एमसीएफ यूनियन के प्रधान रमेश कुमार जागलान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। मंच का विधिवतरूप से संचालन नरेश बैंसला ने किया।
कर्मचारियों की इस बैठक के दौरान भारी संख्या में म्युनिसिपल कारपोरेशन एम्प्लाइज फेडरेशन यूनियन रजिस्ट्रेशन संख्या-56 के कर्मचारी नेताओं सहित सैंकड़ों की संख्या में एमसीएफ के कर्मचारियों ने दूसरे संघ को छोड़ हरियाणा कर्मचारी महासंघ का दामन थाम लिया।
इस मौके पर महासंघ के प्रदेश महासचिव सुनील खटाना, चीफ एडवाइजर मनोज सहरावत, उपप्रधान बजरंगलाल जांगड़ा, उप-महासचिव नादर सिंह, जनरल सेक्रेटरी दशरथ कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान साबिर खान, उद्यान विभाग यूनियन के महासचिव सुरजीत सिंह नागर, चेयरमैन सीताराम ने कर्मचारियों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन समस्याओं को उजगार किया जाएगा।
इस मौके पर भारी तादात में कर्मचारी नेताओं में कर्मवीर यादव, सतीश छाबड़ी, विनोद शर्मा, सुनील चौहान, लेखराज चौधरी, रविदत्त, पुष्पेंद्र, मदनगोपाल, करमचंद बघेल, सुनील चंदीला, राजेन्द्र बैंसला सहित कई विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे ।

