May 4, 2024

हुडा कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Faridabad/Alive News : हुडा मैकेनिकल कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने जिला प्रधान खुर्शीद अहमद व सचिव धर्मवीर वैष्णव, सर्कल उपप्रधान सुरेश मलिक के नेतृत्व मे धरना दिया। दोपहर का खाना खाने के लिये जाते हुए महाबीर प्रसाद एस्टेट ऑफिसर जब कार्यालय से बाहर निकल रहे का घेराव किया।

इस घेराव को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, संगठन सचिव रविन्द्र नागर ने समर्थन करते हुए हुडा प्रशासन से मांग की है कि टकराव का रास्ता छोड़ कर्मचारियों की मांग स्टाफ क्वाटर की मरम्मत व अलार्टमैंट मे भेदभाव को खत्म किया जाए।

सफाई कर्मचारियों की बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। धरने को गुरू ग्राम सर्कल उप प्रधान उदयवीर, ओमपाल, सुधीर, सुमित, कमला ने भी सम्बोधित किया।