March 7, 2026

सीही स्कूल में चला एचपीवी वैक्सीन ड्राइव, कैंसर के प्रति भी किया जागरूकता

Faridabad/Alive News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीही सेक्टर-8 में सर्वोदय अस्पताल सेक्टर-8 के तत्वावधान में और रेसिस्टो फ्लेक्स के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता और वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 62 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। कार्यक्रम में रेसिस्टो फ्लेक्स से अमिताभ अखोरी और उनकी टीम तथा सर्वोदय अस्पताल से राकेश त्यागी और उनकी टीम ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश वैष्णव और जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के प्रधान, समाजसेवी व शिक्षाविद संतसिंह हुड्डा ने अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

मंच संचालन समाजसेवी संतसिंह हुड्डा ने किया। इस दौरान अमिताभ अखोरी ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन की महत्ता बताई।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश वैष्णव ने सर्वोदय अस्पताल और रेसिस्टो फ्लेक्स की टीम का आभार जताया और बताया कि एचपीवी वैक्सीन की पहली डोज मार्च में लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह छात्राओं के स्वास्थ्य की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में रेसिस्टो फ्लेक्स से प्रीति चक्रवर्ती, आरती मंडोला, वेदना, अभिषेक शुक्ला, सर्वोदय अस्पताल से राकेश त्यागी, समाजसेवी संतसिंह हुड्डा, कमलेश शर्मा, रोहित कुमार, संगीता ठुकराल, देवलता और निशा उपस्थित रहे।