June 6, 2026

28 फरवरी से शुरू होगा एचपीवी टीकाकरण अभियान

Faridabad/Alive News: जिला फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह जानकारी आयुष सीएमओ जयंत आहूजा ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिले में पात्र लाभार्थियों को एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन 28 फरवरी 2026 को टीकाकरण सत्र केवल जिला सिविल अस्पताल (डीसीएच) फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा। सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर जिला सिविल अस्पताल पहुंचकर अपना वैध पहचान पत्र साथ लाएं और टीकाकरण का लाभ उठाएं।

आयुष सीएमओ ने आगे जानकारी दी कि 2 मार्च 2026 (सोमवार) से टीकाकरण सत्र जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों सीएचसी, यूएचसी, एफआरयू, एसडीएच एवं डीसीएच में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को सुविधा प्रदान की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं।