October 5, 2024

तरबूज के बीज आपकी सेहत के लिए है कितने फायदेमंद

Health/Alive News: गर्मियों के मौसम का सबसे प्रसिद्ध फल की अगर बात करें तरबूज का नाम आता है। तरबूज गर्मियों के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक माना जाता है। यह फल खाने में फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं यह गर्मियों के मौसम में चलने वाली लू और लपट से भी पूरी तरह बचाव करता है। जहां एक तरफ उसका फल सेहत के लिए इतना लाभकारी होता है तो क्या इसके बीज भी उतने फायदेमंद हो सकते हैं।

सफेद और काले बीज-
वैसे तो तरबूज के बीज खाने से सेहत को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो सकता है। लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तरबूज में कई विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से भी बचाने में मदद करते हैं। आप काले और सफेद दोनों में से किसी भी तरह के बीजों को खा सकते हैं। इसका सेवन दोनों तरह से आपको फायदा पहुंचा सकता है।

तरबूज के बीज खाने से स्वास्थ्य लाभ क्या हैं-

इसके अलावा तरबूज के बीज में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो शारीरिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के खतरे से बचाने में भी मददगार साबित होता है।

तरबूज के बीज में कम कैलोरी, उच्च पानी की मात्रा और फाइबर अधिक पाया जाता है, जो वजन घटाने के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप अपनी डाइट में तरबूज के बीज को शामिल करते हैं, तो आप वजन को कम करने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर आपको पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है।

तरबूज के बीज भले ही आकार में छोटे दिखाई देते हैं लेकिन यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें आयरन, फोलेट और नियासिन जैसे पोषक तत्वों मौजूद होते हैं, जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। वैसे तो तरबूज के बीजों को खाने से सेहत को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हो सकता है लेकिन जिनका पाचन तंत्र बेहद ही संवेदनशील होता है उनके लिए इसका अधिक सेवन कब्ज जैसी समस्या उत्पन्न कर सकता है। क्योंकि तरबूज के बीज में अघुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं, जो आसानी से घुलते नहीं है। इसके लिए आप चाहें तो पके या अंकुरित बीजों के रूप में खा सकते हैं।

अगर आप तरबूज के बीजों खाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप इन्हें इस तरह से खा सकते हैं। आप इन्हें नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं। इसके लिए आप इन बीजों को जैतून तेल में भूनकर हल्का नमक के साथ एक पोषण से भरपूर नाश्ता कर सकते हैं। इसके अलावा दलिया, दही और सलाद के ऊपर हल्की टॉपिंग कर भी खा सकते हैं। आप इसे किसी भी तरह खा सकते हैं।

नोट- अलाइव न्यूज़ इस खबर की पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए अपने डाॅक्टर की सलाह लें।