Delhi/Alive News: अक्षय कुमार की किस्मत एक बार फिर चमक उठी है। उनकी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल-5 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। भारत में फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं विदेशों में भी फिल्म जबरदस्त रफ्तार से कमाई कर रही है।
अक्षय की पिछली फिल्म केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी, जबकि इसके पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था। लेकिन अब हाउसफुल-5 ने न सिर्फ अक्षय का दबदबा फिर से साबित किया, बल्कि कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
विदेशों में भी जबरदस्त कमाई। सोमवार को फिल्म ने विदेशों में अच्छी कमाई की। हाउसफुल-5 ने सनी देओल की फिल्म जाट को भी पीछे छोड़ दिया है। जाट ने दुनियाभर में करीब 118 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि केसरी 2 ने लगभग 140 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अब हाउसफुल-5 ने इन दोनों को पछाड़ते हुए और भी ज्यादा कमाई कर ली है।
इसके अलावा, हाउसफुल-5 ने एक बड़ी साउथ इंडियन फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और हर दिन इसकी कमाई बढ़ती जा रही है।
हाउसफुल-5 अक्षय कुमार के लिए एक बड़ी हिट साबित हो रही है। फिल्म ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है, और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

