September 15, 2026

घर में चोरी का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, आभूषण बरामद

Faridabad/Alive News: घर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने यह कार्रवाई की है और चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, एसजीएम नगर निवासी श्याम सुंदर ने शिकायत दी थी कि 28 मार्च को वह अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। अगले दिन उन्हें सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वह वापस लौटे तो घर से नगदी और आभूषण चोरी हो चुके थे।

जांच के दौरान पुलिस ने उसी इलाके के रहने वाले करण को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमके और दो चूड़ियां बरामद की गई हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ दो केस पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।