May 6, 2024

हॉकी की जन्म स्थली ने देश को दिए कई हॉकी स्टार : संधू

Kurukshetra/Alive News : हॉकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकासदीप संधू ने कहा कि कुरुक्षेत्र को हॉकी खेल की जन्म स्थली कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। जिला कुरुक्षेत्र ने हरियाणा प्रदेश को महिला व पुरुषों के सबसे ज्यादा हॉकी खिलाड़ी दिए है।

वे शुक्रवार को देर सायं द्रौणाचार्य स्टेडिय़म में साई द्वारा आयोजित प्रर्दशनी मैच के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले प्रधान विकास दीप संधू, साई प्रशिक्षक गुरविंद्र, अनिश मलिक, रविश मलिक ने प्रर्दशनी मैच के खिलाडिय़ों से परिचय लिया और मैच का शुभारंभ किया। यह मैच सुरेंद्र पालड़ और मनप्रीत इलेवन के बीच खेला गया।

इस मैच में निर्धारित समय तक दोनो टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। इस मैच का फैसला शूट आऊट के साथ किया गया। इस मुकाबले में मनप्रीत इलेवन को जीतने का सौभाग्य हासिल हुआ। प्रधान विकास दीप संधू ने कहा कि एसोसिएशन की तरफ से खिलाडिय़ों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।

इतना ही नहीं समय-समय एसोसिएशन की तरफ से हॉकी खिलाडिय़ों को मंच मुहैया करवाने के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। हॉकी प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि ओलपिंयन सुरेद्र कुमार पालड़ द्वारा युवा खिलाडिय़ों को हाकी मुहैया करवाई है। इससे खिलाडिय़ों में उत्साह पैदा होगा। इस मौके पर अतंर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुनीष राणा लक्की, मनप्रीत सिंह, नरेंद्र काला, नरेश सैनी, मोहित सैनी सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।