June 19, 2024

हिंदी भारत के जनमानस की भाषा – हास्य रचनाएं व काव्य पाठ आयोजित

Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा फरीदाबाद के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने हिंदी पखवाड़े और हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रतिभागी छात्र, छात्राओं और अध्यापकों का अभिनंदन किया। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हिन्दी हमारे देश भारत की जनमानस की भाषा हैं भारत की सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और सशक्त अभिव्यक्ति का लोकप्रिय साधन है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हिंदी भाषा भारतीय गणराज्य की बाईस अनुसूचित भाषाओं में से एक है। हिन्‍दी विश्‍व में चौथी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार, प्रसार एवम राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाना है। हिन्दी एकता की अनुपम परम्परा है।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि शिक्षा विभाग एवं हरियाणा राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के आदेशानुसार हिंदी पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे

स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्र देखकर कहानी लिखना प्रतियोगिता, दृश्य घटना वर्णन प्रतियोगिता,  अंताक्षरी प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता,  नारा लेखन व हास्य रचनाएं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता की। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने हिंदी दिवस एवम हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए  जितेंद्र गोगिया, धर्मपाल सिंह, दिलबाग सिंह, सोनिया खत्री सहित सभी अध्यापकों, छात्रों और छात्राओं का विशेष रूप से अभिनंदन करते हुए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। सभी अध्यापकों ने बच्चों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और यह विश्वास व्यक्त किया कि हम सभी हिंदी भाषा के प्रचार, प्रसार तथा सब से अधिक प्रचलित भाषा के रूप से अधिस्थापित कराने के लिए अपना भरसक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। सुंदर काव्य पाठ, हास्य रचनाएं, वक्तव्य आदि आयोजन के लिए प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी जे आर सी सदस्यों का विशेष आभार और अभिनंदन व्यक्त किया।