Faridabad/Alive News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज सुबह फरीदाबाद के खेड़ी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और हर हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा सुबह-सुबह तब हुआ जब युवक अपनी स्पोर्ट्स बाइक से तेज़ रफ्तार में एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था।
अचानक सामने से आ रहे किसी भारी वाहन —संभवतः ट्रक—से टक्कर हो गई। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टक्कर किस वाहन से हुई, लेकिन डायल 112 की पुलिस और एंबुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।

