बस अड्डा में जलभराव से हजारों यात्री हो रहे परेशान, कोई सुध लेने वाला नहीं
Faridabad/Alive News: जिले के सबसे बड़े बस अड्डे में बर्षा के मौसम में दशकों से जलभराव होता है। यहां सो रोजाना चलने वाली सैकड़ो बसों में सफर करने वाले हजारो यात्रियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस अड्डे में कितने ही अधिकारी आए और चले गए, लेकिन किसी ने भी जलभराव की समस्या का समादान नही किया। अब वर्षा का मौसम शुरु हो गया है और यात्रियों को फिर एक बार इस समस्या से जूझना पड़ेगा।
बल्लभगढ़ बस अड्डे का निर्माण 1987 में किया गया था। अड्डे से 159 बस हरियाणा रोडवेज और 120 बस सिटी बस शुभगमन सेवा का संचालन होता है। पूरे दिन में 50 बस अलीगढ़, आगरा, भरतपुर, एटा, कानपुर की आती है। यानि लगभग 350 बसों का अड्डे से वैजनाथ, हरिद्वार, चंडीगढ़, शिमला, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नारनौल, रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, जयपुर, मथुरा, आगरा, अयोध्या, अलीगढ़ के बसों का संचालन होता है।
बस अड्डे से उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान के अन्य शहरों की बसों का आवागमन होता है। मेट्रो के लिए कराए गए सर्वे के अनुसार रोजाना राजमार्ग से भी 450 बसें निकलती हैं और 10 हतार यात्री आते – जाते हैं। वर्षा के मौसम में बस अड्डे में जलभराव होने की समस्या के प्रति काई गंभीर नहीं है। आखिर इस समस्या का समाधान कब तक होगा।
क्या कहना है संयुक्त आयुक्त नगर निगम का
बस अड्डे से वर्षा के पानी निकासी की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। यह तो हरियाणा रोडवेज का परिसर है। यह तो हरियाणा रोडवेज ही अपने परिसर स पानी निकासी कराता है। हम तो दूसरे विभागों की सिर्फ मदद करते हैं। यदि बस अड्डे में वर्षा का जलभराव होगा तो पानी निकासी हम हरियाणा रोडवेज के साथ मिलकर करा देंगे।
- करण सिंह भगोरिया, संयुक्त आयुक्त नगर निगम बल्लभगढ़
क्या कहना है महाप्रबंधक हरियाणा राडवेज फरीदाबाद का
बस अड्डा परिसर हाईवे से काफी नीचा है। यही कारण है कि वर्षा के दौरान कई कालोनियों का पानी बहकर आ जाता है। बस अड्डे पानी की वजाह से तालाब में तब्दील हो गया है। हमने बस अड्डे के पास पानी निकासी के लिए लेक निर्माण विभाग कार्यकारी लोक अभियंता को पत्र लिखकर भेजा है। अभी तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।
- शिखा, महाप्रबंधक हरियाणा राडवेज फरीदाबाद
क्या कहना है कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग फरीदाबाद का
हरियाणा राडवेज महाप्रबंधक बस अड्डे से पानी निकासी की योजना बनाने के लिए पत्र मिला है, लेकिन हम पुरे प्रदेश में परिवहन विभाग के किसी भी बस अड्डे के अंदर काम नहीं करते। बस अड्डे के अंदर तो विभाग स्वयं काम करता है। पानी निकासी की योजना परिवहन विभाग अधिकारी के स्वयं बनानी होगी।
- प्रकाशलाल, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग फरीदाबाद
क्या कहना है पूर्व मंत्री एवं विधायक का
बस अड्डे से पानी निकासी की योजना बनाने के लिएपरिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से बातचीत करेंगे, ताकि बस अड्डे से पानी निकासी की स्थाई योजना बनाई जा सके वर्षा के मौस में यहां से बसों में सफर कर रहे हजारों यात्रियों को किसी ना किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक

