May 6, 2024

कुष्ठ रोगियों के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा सर्वे : डॉ. ब्रह्मदीप

Palwal/Alive News : सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उप सिविल सर्जन डा. रेखा सिंह एवं सभी डिप्टी मौजूद रहे। बैठक के दौरान डा. रेखा सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

डॉक्टर रेखा ने बताया कि पलवल में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा 6 महीने तक अपने एरिया का सर्वे किया जाएगा, ताकि कुष्ठ रोगियों की पहचान हो सके। इस समय पलवल में 14 केस का इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। इस सर्वे में यदि कोई व्यक्ति अपने एरिया से बाहर है तो आशा को यह सूचना स्वास्थ्य विभाग में देनी होगी ताकि व्यक्ति जहां पर उपस्थित है, वहीं पर ही उसकी पूरी जांच की जाए, ताकि उस मरीज को समय पर इलाज मिल सके।

उन्होंने कुष्ठ रोग की पहचान के लिए लक्षण बताएं जैसे कि शरीर की चमड़ी का रंग बदल जाना, चमडी सुन हो जाना, चमड़ी पर ठंडी या गर्म लगना, हाथों से चीजें गिर जाना और नसें मोटी हो जाना, कोहनी व कान के पीछे की नसें मोटी हो जाना, जिनकी व्यक्ति स्वयं भी पहचान कर सकता है। जिस भी व्यक्ति को यह लक्षण दिखाई दें वह स्वयं सरकारी अस्पताल में आकर चमड़ी रोग विशेषज्ञ द्वारा अपनी जांच करवा सकता है।