April 27, 2024

जैन विद्या हाई स्कूल में हेल्थ चैकअप कैम्प आयोजित

Faridabad/Alive News : बल्लभगढ़ के जैन विद्या हाई स्कूल में नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा फ्री हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन संस्था के प्रधान महेश की अध्यक्षता में लगाया गया। इस कैम्प में प्रमुख डॉ.मनोज, डॉ.विनीता भल्ला ने लगभग 200 से 300 मरीजों का चैकअप किया गया।

इसके साथ ही उन्होंने मरीजों को फ्री दवाईयां भी वितरीत की। वहीं इस मौके पर फ्री शूगर जांच, ब्लड टेस्ट, महिला रोग विशेषा ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित अनेक उपचार बताए।

संस्था के सभी सदस्यों अभय कुमार, दीपक जैन, राजेन्द्र जैन आदि सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और शिविर को सफल बनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अवनी अरोरा ने डॉक्टर्स का और मरीजों का पूरा सहयोग किया।