May 2, 2024

10 अक्टूबर से 835 पदों के लिए शुरू होगी हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, पढ़िए पूरी डिटेल

New Delhi/Alive News: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रेरियल भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 10 से 20 अक्टूबर तक चलेगी। इस भर्ती के लिए 16 जून तक आवेदन मांगे गए थे। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रेरियल के 835 पदों पर पोस्टिंग होगी।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स
कुल 835 पदों में से 559 वैकेंसी मेल कैंडिडेट्स के लिए और 276 फीमेल कैंडिडेट्स के लिए हैं। पुरुषों में 56 वैकेंसी एक्स सर्विसमैन के लिए आरक्षित हैं। शेष 503 पद ओपन हैं। ओपन पदों में 217 पद अनारक्षित हैं। 50 ईवीएस, 123 ओबीसी, 59 एससी, 54 एसटी के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं में 119 पद अनारक्षित हैं।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। इसके अनुसार, कैंडिडेट्स का जन्म 2 जनवरी 1997 के पहले और 1 जनवरी 2004 के बाद न हुआ हो। यहां एससी व एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग आती हो या फिर हिन्दी में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग जरूरी है।

सिलेक्शन प्रोसेस
सबसे पहले ऑनलाइन रिटन एग्जाम (सीबीटी) होगी। इसमें सफल कैंडिडेट्स को फिजिकल एफिशियंसी व स्टैंडर्ड टेस्ट (पीईटी व पीएमटी) देनी होगी। पीईटी व पीएमटी सिर्फ क्वालिफाइंग होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। ये टेस्ट 25 नंबर को होगा। इसके बाद कंप्यूटर टेस्ट (फॉर्मेटिंग) होगा।