October 28, 2026

मथुरा से खरीदकर लाया था नशे के इंजेक्शन, पुलिस ने दबोचा

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-48 ने नशे के 6 इंजेक्शन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र निवासी सोहना (गुरुग्राम ) के रूप में हुई है।

अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को मुजेसर एरिया से अवैध नशे सहित काबू किया है। आरोपी के कब्जे से नशे के 6 इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कोसी मथुरा से यह अवैध इंजेक्शन लेकर आया था। आरोपी खुद भी नशा करता है और साथी लोगों को भी इसकी सप्लाई करता है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।