Delhi/Alive News: एचडीबी फाइनेंशियल अपने आईपीओ का पब्लिक ऑफर आज 25 जून से शुरू करने जा रही है। इसका सब्सक्रिप्शन 27 जून 2025 को बंद हो जाएगा। ये आईपीओ ग्रे मार्केट में अपने प्रीमियम के चलते निवेशकों के बीच पॉपुलर है।
कंपनी ये आईपीओ जारी कर 25 हजार मिलियन फ्रेश इश्यू और 1 लाख मिलियन ओफएस ( Offering for Sale) जारी करना चाहती है।
hdb financial Services IPO बेसिक डिटेल-
-सब्सक्रिप्शन डेट- 25 जून से 27 जून
-प्राइस बैंड -700 रुपये से 740 रुपये
-लॉट साइज- 20 शेयर्स
-न्यूनतम निवेश- 14,800
hdb financial का आईपीओ प्राइस बैंड (hdb financial IPO Price band) 700 रुपये से 740 रुपये है। इसका लॉट साइज (hdb financial IPO Lot Size) 20 शेयर्स का है। निवेशकों को इसे खरीदने के लिए न्यूनतम 14,800 रुपये निवेश करने होंगे।
कौन है Reigstrar-
इस आईपीओ का Reigstrar, MUFG Intime India Private Limited है।
क्या काम करती है कंपनी-
hdb financial एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। ये बिजनेस से लेकर सिंगल व्यक्ति हर किसी को सर्विस प्रदान करती है। इस कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई। ये कंपनी ग्राहकों को लोन देने के साथ-साथ बीपीओ सर्विस देने का काम भी करती है।
आज इस कंपनी के 1747 ब्रांच है, जो 27 राज्यों और 4 क्रेंद शासित प्रदेश में फैले हुए हैं।

