March 14, 2026

एचबीएसई कक्षा 12 का समाजशास्त्र का पेपर रहा आसान, छात्रों ने कहा—लेंथी जरूर था लेकिन समय से पूरा हो गया

Faridabad/Alive News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की कक्षा 12वीं की समाजशास्त्र की परीक्षा आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एनआईटी-5 में स्थित राजकीय कन्या आदर्श माध्यमिक विद्यालय के केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर खुशी थी। छात्रों का कहना है कि पेपर उम्मीद से कहीं ज्यादा आसान था और सभी सवाल एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के अंदर से ही पूछे गए थे।

छात्रा गरिमा और अन्य परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर थोड़ा लंबा जरूर था, लेकिन कठिन नहीं था। अधिकांश विद्यार्थियों ने समय रहते ही अपने सभी सवालों के जवाब पूरे कर लिए थे। छात्रों के अनुसार, सिलेबस से बाहर का कोई भी प्रश्न नहीं पूछा गया।

पीपी कॉन्वेंट स्कूल और एनबीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान कोई समस्या नही आई। बच्चों ने बताया कि वे पेपर को लेकर थोड़े चिंतित थे, लेकिन जब हाथ में प्रश्न पत्र आया तो वह काफी सरल था। परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चों का उत्साह देखने लायक था और उन्होंने खुशी-खुशी मीडिया से अपनी प्रतिक्रिया साझा की।