March 11, 2026

अटाली पावर हाऊस में हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन

Faridabad/Alive News: गांव अटाली स्थित 33 केवी.पावर हाऊस में वीरवार को हवन यज्ञ किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर एसडीओ नीरज त्यागी, जेई राजकुमार शर्मा, जितेंद्र बीसला, धमेंद्र, अमित कुमार, शुभम, जगदीश प्रधान, भूपेंद्र शर्मा, अशोक तंवर, हंसराज, दिलावर सिंह, लाइन स्टाफ जितेंद्र, श्यामसुंदर, कुलदीप, रोहताश, सतेंद्र, मनोज मौजूद थे।

एसडीओ नीरज त्यागी ने कहा कि हर वर्ष की भॉति भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारा करने से धार्मिक और सामाजिक लाभ होते हैं। धार्मिक रूप से, भंडारा अन्न दान का एक रूप है, जो पुण्य प्राप्ति और देवी-देवताओं की कृपा पाने का एक तरीका माना जाता है। इस मौके पर चौधरी महावीर, हेमराज सैनी, शेर सिंह सैनी, गिरिराज सैनी, चौधरी मुकुट, जगदीश प्रजापत, चौधरी बंसत, पंडित शीशपाल, पं. लख्मी, भूपेंद्र चौधरी, अजय शास्त्री भी मौजूद थे।