Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में तिगांव क्षेत्र के गांव मुजेड़ी में विकास कार्यों के नाम पर 22 करोड़ रुपए की गड़बड़ी करने के एक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने नूंह जिले के पुन्हाना में तैनात बीडीपीओ पूजा शर्मा और एक ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। आरोप है कि बीडीपीओ पूजा शर्मा ने बगैर प्रशासनिक मंजूरी लिए ही गलत तरीके से ठेकेदार के बिलों का भुगतान किया था। पकड़े गए ठेकेदार की पहचान यूपी के रायबरेली जिला के गांव पूरेबी का पूरवा निवासी हीरालाल के रूप में हुई है।

