May 16, 2024

चिह्नित होगी पांच प्रदेशों से लगती हरियाणा की सीमा, बार्डर पर जमीन विवाद होंगे खत्‍म

Chandigarh/Alive News: पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से लगती हरियाणा की सीमा पर खंभे लगाकर सीमांकन किया जाएगा। विधानसभा के बजट सत्र में यह जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पानीपत में सीमांकन के लिए खंबे लगाने का काम शुरू हो चुका है। सीमांकन का काम सर्वे आफ इंडिया की ग्लोबल पोजिस¨नग सिस्टम (जीपीएस) रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।

दुष्यंत ने यह जानकारी समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म ¨सह छौक्कर के सवाल के जवाब में दी। छौक्कर ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच यमुना नदी के बहाव के कारण अनेक भू-विवाद लंबित हैं। ये विवाद यमुनानगर से लेकर पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल तक हैं।

कांग्रेस विधायक धर्म ¨सह छौक्कर ने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश में हरियाणा के किसानों पर दर्ज हो रहे भूमि विवाद के मामलों पर संज्ञान ले। हरियाणा के किसानों पर अपनी जमीन के मुकदमे उत्तर प्रदेश में दर्ज हो रहे हैं। इसमें सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। उनका कहना है कि खंबे पहले भी लगाए गए थे, लेकिन उत्तर प्रदेश के किसानों ने उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

वे यह भलीभांति जानते हैं कि यमुना किनारे की कथित विवादित भूमि हरियाणा के किसानों की है, इसके बावजूद जबरन हमारी फसल काट ले जाते हैं। विवाद होने पर उत्तर प्रदेश के अधिकारी और लेखपाल भी उन्हीं का पक्ष लेते हैं। खंभे लगाना एक तरह से पैसे का अपव्यय है। हरियाणा सरकार को इस विवाद का उत्तर प्रदेश सरकार के साथ संवाद कर स्थायी समाधान निकालना चाहिए।