October 2, 2024

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने टीजीटी, पीजीटी शिक्षको की निकाली भर्ती, एचटेट उम्मीदवार होंगे आवोदन के पात्र

Chandigarh/Alive News : हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने हरियाणा में छह हजार टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) शिक्षकों की भर्ती निकाली है। इसमें छात्र छह अक्तूबर से पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास करने वाले ही पात्र होंगे। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, साइंस, संस्कृत, पंजाबी, शारीरिक शिक्षा, संगीत, मैथेमेटिक्स, गृह विज्ञान, कलां व सामाजिक विज्ञान समेत 12 विषयों के शिक्षकों की भर्ती होगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने नियम व शर्तें जारी कर दी गई हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सीईओ केएम पांडूरंग ने कहा कि इन अध्यापकों को पैरा टीचिंग एसोसिएट्स का पदनाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भी हाल में ही 7471 टीजीटी शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग भी जल्द ही पीजीटी के पदों पर भर्ती निकालने की तैयारी में है। पिछले कई साल से टीजीटी अध्यापकों की भर्ती नहीं होने के चलते काफी संख्या में अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं।

4400 कंप्यूटर शिक्षक-लैब सहायक की आवश्यकता
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 4400 कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक कौशल रोजगार निगम में शामिल किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इनकी फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेज दी है। इसके बाद वित्त विभाग की स्वीकृति ली जाएगी। मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के अनुमोदन के बाद निगम के नियमानुसार वेतन मिलेगा व वेतन में वृद्धि संभव है।

विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महाबीर सिंह ने कंप्यूटर टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन और लैब अटेंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी दी। गुरुवार को दोनों एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की महाबीर सिंह के साथ चंडीगढ़ के नव सचिवालय में बैठक हुई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों की लगभग सभी मांगें हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पूरी हो रही हैं। उन्हें निगम के अधीन लाने की प्रक्रिया शरू हो चुकी है।