May 17, 2024

हरियाणाः कई जिलों में बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Chandigarh/Alive News: मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी को हरियाणा में मौसम बदल गया। शाम और रात के समय हरियाणा के कुछ जिलों में भीषण ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत यमुना नगर सहित कई जिलों में बारिश भी हुई। मौसम में बदलाव से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिन के तापमान पर भी थोड़ा बहुत असर देखने को मिल सकता है। आज भी मौसम ऐसा रहने की संभावना हैै।

बीते दिनों तेजी से चली पूर्वी हवाओं से मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिले हैं। कृषि की दृष्टिकोण से गेहूं की फसल पर संभावित बूंदाबांदी का कोई प्रभाव नहीं है। बल्कि तापमान में आई अचानक वृद्धि में कमी आएगी, जो फसलों के लिए ठीक है। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया था। मौसम यदि बदला तो संभवत: तापमान फिर से संतुलित होगा।

जानकारी के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। एक टर्फ रेखा पूर्वी राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मध्य प्रदेश और दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक जा रही है।