May 6, 2024

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा कर्मचारी महासंघ बढ़ चढ़कर लेगा हिस्सा

Faridabad/Alive News: आज हरियाणा कर्मचारी महासंघ की मीटिंग का आयोजन बल्लभगढ़ में किया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता सुनील खटाना ने की। इस मीटिंग में 23 और 24 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर विचार विमर्श किया गया। सुनील खटाना ने कहा कि 16 जनवरी 2022 को रोहतक के रोडवेज भवन में हरियाणा कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने राज्य की तमाम विभागीय यूनियनों के प्रधान व सचिवों सहित सभी जिलों के प्रधान सचिवों के साथ एक मीटिंग की जाएगी।

हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रदेश के एक-एक कर्मचारियों को लामबंद किया जाएगा। आज प्रदेश में कर्मचारी वर्ग की लंबित मांगों पर किसी का भी ध्यान नहीं है। सरकार सरेआम श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ा रही है। जिसमें 29 श्रम कानूनों को समाप्त करके पूंजीपतियों की सुविधानुसार 4 श्रम कानून लागू करने जा रही है। जो कि सीधे तौर पर कर्मचारी वर्ग का शोषण है।

उन्होंने कहा कि 23-24 फरवरी की इस हरियाणा कर्मचारी महासंघ की हड़ताल को सफल बनाने को लेकर अपनी अपनी रूपरेखा तैयार करेंगी। इस अवसर पर जिला प्रधान कर्मवीर यादव ने सभी कर्मचारीयों से आह्वान करते हुए कहा है कि फरीदाबाद जिले का एक-एक कर्मचारी पूरे प्रदेश में राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेगा ।