September 9, 2026

हरियाणा : इस चार लेन सड़क के निर्माण से बदलेगी प्रदेश के 14 शहरों की किस्मत

Faridabad Cyber Cell recovered 38 lost mobile phones

Faridabad/Alive News: प्रदेश में विकास कार्य गति से चल रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र, लाड़वा के साथ-साथ हरिद्वार जाने वाले लाखों लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पिहोवा से यमुनानगर तक सड़क को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया है।इसके अलावा कुरुक्षेत्र और लाड़वा में भी बाईपास तैयार किया जाएगा जिससे कि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

उधर, राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक और लंबी चार लेन की सड़क का प्रस्ताव अब जमीन पर दिखाई दे रहा हैं, राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग ने भी डबवाली से पानीपत तक इस चार लेन की सड़क के प्रस्ताव को मूर्त रूप देने के लिए कमर कस ली है। हाल ही में इसका रोडमैप तैयार करने के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा की गई हैं।

बता दें कि शहरों से गुजरने वाली इस चार लेन की सड़क के निर्माण से पहले आवश्यक सर्वेक्षण सहित अन्य सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। लगभग 300 किलोमीटर के प्रस्तावित चार लेन के लिए भूमि अधिग्रहण के बड़े मुद्दे को देखते हुए, अधिकारी अब अनुमानित लागत के लिए जिलावार मसौदा तैयार कर रहे हैं।

दरअसल, डबवाली से पानीपत तक चार लेन की सड़क बनाना चाहते है, यह फोरलेन राज्य के वंचित शहरों को बेहतर सड़कें प्रदान करेगा। जिनकी लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं, हाल ही में हुई विभाग अधिकारियों की बैठक में प्रस्तावित 300 किलोमीटर लंबी परियोजना के तौर-तरीके तय किए गए। यह सड़क 14 से अधिक शहरों को एक साथ जोड़ेगी। अब अगर सरकार इलाके के लोगों की मांग के हिसाब से फोरलेन बनाएगी तो उसे पूरा फायदा होगा।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, डबवाली से पानीपत तक चार लेन की सड़क उचाना से होकर गुजरेगी, इसका निर्माण डबवाली, कालावाली, रोड़ी, सूरतगढ़, हंसपुर, रतिया, भुना, सानियाना, उकलाना, लिटानी, उचाना, नागुरान, असंध, सफीदो से पानीपत तक करने का प्रस्ताव है। फतेहाबाद में प्रस्तावित चार लेन का गलियारा पंजाब सीमा पर हंसपुर से शुरू होगा और रतिया, भुना और सानियाना से होकर गुजरेगा, यह 70 के आसपास होगा।

वे शहर जिनके माध्यम से फोरलेन प्रस्तावित किया गया हैं, उनमें से अधिकांश स्थानों पर राज्य राजमार्ग हैं, कई स्थानों पर, जिला सड़क केवल 18 फीट चौड़ी है। वहीं राज्य राजमार्ग 24 फीट चौड़ा हैं, ऐसे में अगर चार लेन का निर्माण किया जाए, तो परिवहन के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी।