May 19, 2024

हरियाणा: बीते 24 घंटे में आये 12855 नए मामले, 140 मरीजों की मौत

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12855 नए मामले सामने आये है और 140 मरीजों की मौत हुई है। इस कठिन समय में राहत की बात यह है कि एक दिन में 13293 लोगो ने कोरोना को मात दिया है। लेकिन चिंता यह है कि अभी 1425 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इनमें से 1209 ऑक्सीजन और 216 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 

आपको बता दे कि प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 104722 पहुंच गई है। संक्रमण दर 7.02 फीसदी और रिकवरी दर 79 प्रतिशत है। हरियाणा के जिलों में मौत के आंकड़ों की बात करे तो बीते 24 घंटे में हिसार में 17, रोहतक में 16, फतेहाबाद 15, करनाल व महेंद्रगढ़ में 11-11, अंबाला में 10, पानीपत, कैथल व गुरुग्राम में 9-9, भिवानी 7, जींद कुरुक्षेत्र 5-5, सिरसा, पंचकूला, फरीदाबाद व सोनीपत में 4-4 मरीजों की जान गई है। संक्रमण से प्रदेश में अब तक 4620 लोगों की मौत हो चुकी है।

यहां मिले अधिक मामले
गुरुग्राम में 3037, फरीदाबाद में 1805, सोनीपत में 1185, हिसार में 1156, करनाल में 449, पानीपत में 652, रोहतक में 411, कुरुक्षेत्र में 317, सिरसा में 361, भिवानी में 467, फतेहाबाद में 356, जींद में 411 नए संक्रमित मिले। अन्य जिलों में 400 से नीचे केस मिले हैं। सोमवार को 49035 लोगों ने कोरोना की पहली और 7137 ने दूसरी खुराक ली। अब तक 3903806 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।