May 5, 2024

हमबीर सिंह बने जाट मित्र मंडल बल्लभगढ के प्रधान

 
Faridabad/Alive News : आदर्श नगर बल्लभगढ में जाट मित्र मंडल की बैठक हुई। बैठक में संगठन के 400 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मित्र मंडल के प्रधान प्रेमपाल और महासचिव महिपाल सिंह ने कहा कि मित्र मंडल का मुख्य उद्वेश्य यही है कि सभी भाई आपस में मित्र बनकर रहें और सुख दुख में एक-दूसरे का सहयोग करें।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी व जाट समाज फरीदाबाद के उपाध्यक्ष सबरजीत सिंह फौजदार की उपस्थिति में बल्लभगढ क्षेत्र की कमेटी का चुनाव कराया गया। जिस में सर्वसम्मति से हमबीर सिंह पचहरा को दोबारा प्रधान बनाया गया। और कमेटी गठन करने का अधिकार दिया गया।
इस अवसर पर महेन्द्र सिंह मानपुरिया, बहादुर सिंह सिनसिनवार, सत्यवीर डागर, एच.पी. सिंह, नत्थी भनकपुरिया, जगवीर परिहार, चौ. पूरन सिह, योगेन्द्र चौधरी, फौरन सिह, वीरेन्द्र सिह पूनिया, विनोद फौजदार, गोपाल तौमर, शिव कुमार तौमर व गोबिंद नैन सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।