May 2, 2024

मुंबई की लड़की से की थी शादी, पेड़ पर लटका मिला शव

Haryana /Alive News: हरियाणा के हिसार में ग्लोबल स्पेस के पास करीब 25 वाशिया युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। बता दें कि उसका शव पेड़से लटका हुआ मिला। सुचना मिलते ही एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से लटके हुए शव को नीचे उतरवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दीपक है जो कि हरियाणा के कैथल जिले में रहता था। बताया जा रहा है कि दीपक नशा करने का आदि था। बीते एक सप्ताह से हिसार में अपने मां संदीप के पास ग्लोबल स्पेस में रहता था और उसने मुंबई की एक लड़की से शादी की थी।

हालाँकि दीपक के आखिर किस कारन से आत्महत्या की इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। इस बारे में पुलिस मामले की जाँच कर रही है। बता दें कि गुरुवार को दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।