May 3, 2024

GBL कॉन्वेंट स्कूल में ‘ज्ञान प्रबोधिनी’ हिन्दी प्रदर्शनी आयोजित

Faridabad/Alive News : जी.बी.एल. कॉन्वेंट स्कूल में आज अभिभावक संगठन के अवसर पर हिन्दी प्रदर्शनी जिसका विषय है ‘ज्ञान प्रबोधनी’ का आयोजन किया गया। इस विषय पर सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने अपने-अपने परियोजना कार्य को बहुत लगन और मेहनत से प्रदर्शित किया।

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण विषय रस, काव्य, भाषा संबंधी जानकारी और पठित पाठो पर आधारित कथानक रहे। हरिवंश राय बच्चन जी की रख्नाओं को प्रदर्शनी में विशेष स्थान दिया गया। प्रदर्शनी में सर्वज्ञेष्ठ परियोजना कार्य चयन हेतु अभिभावकों द्वारा मतदान किया गया।

अभिभावकों द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ परियोजना को पुरस्कृत किया गया। अभिभावकों द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। प्रधानाचार्य हरीश चुघ ने सभी विषयों पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार घोषित किए।