October 27, 2026

फरीदाबाद में गुटखा, पान मसाले पर बैन, बेचने वालों पर टीम की नजर

Faridabad/Alive News: उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में एक वर्ष के लिए गुटखा, पान मसाला पर बैन लगाया गया है। बैन सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के अंतर्गत निर्मित खाद्य सुरक्षा एवं मानक विक्रय प्रतिरोध और निर्बधन नियम 2011 के विनियम के अनुसार किया गया है। हरियाणा खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्रशासक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि इस पर टीमें नजर रख रही है।