October 27, 2026

श्रीनगर में आतंकियों ने ग्रेनेड से किया अटैक, एक पुलिसकर्मी सहित 22 लोग घायल

New Delhi/Alive News: जम्मू कश्मीर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीनगर में आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड से अटैक किया था। आंतिकयों के इस हमले में एक नागिरक की मौत हो गई है।

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को एक बार फिर से आंतकियों ने निशाना बनाया। दोपहर के समय आतंकियों ने अमीरा कदाल मार्केट में ग्रेनेड से हमला किया। शुरुआती सूचना के अनुसार ग्रेनेड हमले में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए।