Faridabad/Alive News: डीएवी पब्लिक स्कूल, NTPC फरीदाबाद में 20 मार्च 2026 को वार्षिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस साल कार्यक्रम की थीम ‘प्रकृति – A Celebration of Life’ रखी गई, जिसमें प्रकृति के महत्व और उसके संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशुतोष सतपथी (जीएम, NTPC गैस पावर प्लांट) मौजूद रहे। उनके साथ जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बसंत ढिल्लों, निशांत गर्ग (एजीएम) और ए.एन. श्रीवास्तव (एजीएम) भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल की प्राचार्या अल्का अरोड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी कक्षा के बच्चों के स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद कक्षा 10वीं की छात्रा अदिति ने सुंदर कथक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। छात्रों ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन भी किया, जिसमें उनकी फिटनेस और आत्मरक्षा कौशल देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘प्रकृति’ थीम पर आधारित बैले नृत्य रहा, जिसमें पंचतत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति के जरिए प्रकृति को बचाने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर नर्सरी से लेकर 8वीं तक के छात्रों को ‘पियर इन्फ्लुएंसर’, ‘यंग इनोवेटर’, ‘रॉकिंग रीडर’, ‘परफेक्ट अटेंडेंस’ और ‘क्रिएटिव आर्टिस्ट’ जैसी श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
अंत में प्राचार्या अल्का अरोड़ा ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया और कहा कि स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

