June 27, 2026

पल्स पोलियो अभियान के लिए आज खुले रहेंगे सरकारी स्कूल

Noida/Alive News: पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर गौतमबुद्धनगर के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल आज रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है, ताकि पल्स पोलियो बूथ दिवस पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।अभियान के दौरान स्कूल में बनाए गए पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्रिंसिपल और संबंधित कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।