November 15, 2026

कमरों की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों को मिलेगी राहत, चार स्कूलों में होगा निर्माण कार्य

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

Faridabad/Alive News: सरकारी स्कूलों में कमरों की कमी के कारण विद्यार्थियों को हो रही परेशानी जल्द दूर हो सकती है। जिले के चार सरकारी स्कूलों में नए भवन और अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे। इससे न केवल विद्यार्थियों को बैठकर पढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी, बल्कि स्कूलों में दो शिफ्ट में कक्षाएं चलाने की मजबूरी भी खत्म हो सकेगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने इसके लिए निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

योजना के तहत गांव सारन और आलमपुर के स्कूलों में करीब 5.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव सारन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 4.16 करोड़ रुपये से तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। फिलहाल कमरों की कमी के कारण यहां दो शिफ्ट में पढ़ाई करानी पड़ रही है। नया भवन बनने के बाद तीन हजार से अधिक विद्यार्थी एक ही शिफ्ट में पढ़ सकेंगे। इसमें कक्षाओं के अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की लैब, लाइब्रेरी और एक्टिविटी रूम भी बनाए जाएंगे।

वहीं, गांव आलमपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 1.52 करोड़ रुपये से नया भवन तैयार किया जाएगा। यहां अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करने की भी योजना है। नए भवन में पर्याप्त कमरे बनने से विद्यार्थियों को बरामदे या खुले में बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।

पीएमश्री स्कूल में भी बनेंगे 16 कमरे

इसके अलावा फतेहपुर तगा स्थित पीएमश्री स्कूल में 16 कमरे, एक हेडमास्टर रूम और एक एक्टिविटी रूम बनाया जाएगा। इससे स्कूल में पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी।