March 14, 2026

उपचुनाव के फैसले को चुनौती देने के लिए आप सरकार ने की दिल्‍ली हाई कोर्ट में याचिका दायर

New Delhi/Alive News : राष्‍ट्रपति द्वारा 20 आप विधायकों के अयोग्‍य ठहराए जाने संबंधी चुनाव आयोग के फैसले पर मुहर लगाने के बाद ऐसा लग रहा है कि लाभ के पद की वजह से जिन विधायकों को अयोग्‍य ठहराया गया है, उन सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं.

हालांकि इस फैसले को चुनौती देने के लिए आप सरकार सोमवार को दिल्‍ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है. एक चैनल के अनुसार इस संबंध में आप ने कहा है कि यदि हाई कोर्ट में उनकी याचिका खारिज होती है तो सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे.