May 3, 2024

राजकीय महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने राखीगढ़ी का भ्रमण

Faridabad/Alive News : पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने इतिहास विभाग की शिक्षिका कविता सैनी के नेतृत्व में हिसार के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी का भ्रमण किया। जिसमें इतिहास विभाग के ही डॉ. हरवंश, सुषमा सिंह, अनीता यादव भी मौजूद रहे। 

इस टूर के दौरान छात्राओं ने हड़प्पा संस्कृति की सबसे प्राचीन सभ्यता रुबरु हुए। जो पूरी तरह से शहरी कृत थी। इस महान संस्कृति का विस्तार हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में भी हुआ। इन्हीं में से एक स्थल राखीगढ़ी है। राखीगढ़ी अब तक प्राप्त हड़प्पा शहरों में सबसे बड़ा स्थान है। जिसकी खुदाई का कार्य अभी भी चल रहा है। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को राखीगढ़ी पर ही कार्य कर रहे शोधार्थी बलराम कुमार ने बहुत ही विस्तार से खुदाई संबंधी जानकारी दी।