October 26, 2024

भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई से बच रही सरकार, पिछले 11 महीने में 60 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत

Chandigarh/Alive News: हरियाणा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई से बच रही है। पिछले 11 महीनों से अब तक 60 अधिकारियों को हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ट्रैप कर चुका है। केस चलाने की सरकार के द्वारा मंजूरी नहीं दिए जाने से विजिलेंस ब्यूरो चार्जशीट दायर नहीं कर पा रहा है। इसका लाभ उठाकर ट्रैप हुए अधिकारी जमानत का लाभ लेकर बाहर घूम रहे हैं।

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो के एक अधिकारी के अनुसार जिन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करना है। उनमें एचसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। उनके अलावा कार्यकारी अभियंता, जिला परिवहन अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, राजस्व अधिकारी और स्कूल प्रिंसिपल शामिल हैं।

विजिलेंस ने सभी मामले जनवरी 2022 से नवंबर 2022 में ही दर्ज किए। सरकार के द्वारा अधिकारियों के खिलाफ तीन महीने गुजर जाने के बाद भी केस दर्ज करने की स्वीकृति नहीं दी है। इससे विजिलेंस चार्जशीट दायर नहीं कर पा रही है। इससे अधिकारी जमानत का लाभ ले रहे हैं।

इसमें 2001 से 2004 के बीच एचपीएससी द्वारा भर्तियों में धांधली की गई थी। विजिलेंस ने इस मामले में जिन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मंजूरी मांगी थी, उनमें आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्य भी शामिल हैं। उस समय रिटायर आईएएस अधिकारी और तत्कालीन आयोग के सचिव हरदीप सिंह का नाम भी शामिल है।