May 17, 2024

एकलव्य क्विज प्रतियोगिता के लिए राजकीय आदर्श विद्यालय की टीम पहुंची पुणे

Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा फरीदाबाद की राजकीय आदर्श विद्यालय की टीम ने स्टेट लेवल एकलव्य क्विज में प्रथम रह कर नेशनल लेवल एकलव्य क्विज में प्रतिभागिता करने का सुअवसर प्राप्त किया है तथा टीम पुणे में प्रतिभागिता करने के लिए पहुंच चुकी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि हरियाणा राज्य स्तरीय एकलव्य क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नेशनल लेवल क्विज में विद्यालय के छात्रों एवम छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य मनचंदा ने लेडी बैमफोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट एवम जे सी बी इंडिया के वरिष्ठ सी एस आर अधिकारियों और प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अमजद खान का भी आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया। उन्होंने सभी चारों छात्रों ऋषभ, आदर्श एवम छात्राओं रिया और चांदनी की अच्छे से तैयारी करवाने के लिए अध्यापिका शालिनी, सुदेश, अजय गर्ग और जसबीर सिंह एवम सभी स्टाफ सदस्यों का भी अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रतिभागी विद्यार्थियों को लेडी बैमफोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट तथा जे सी बी इंडिया द्वारा स्टेट लेवल में प्रथम पुरस्कार में एक एक बायसाइकिल और एक एक बैग प्रदान किया गया।