March 13, 2026

Computer टीचर्स और लैब सहायक के लिए खुशखबरी, वेतन में भारी वृद्धि

Chandigarh/Alive News : हरियाणा के कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा सरकार ने उनके वेतन में भारी वृद्धि की है। अब उनका वेतन 21000 प्रति माह होगा। लैब सहायक को लगभग 11000 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश 1 जनवरी से लागू होगा।

बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक संघ की बैठक हुई। इसी में यह फैसला किया गया। बैठक में फैसला किया गया कि कंप्यूटर टीचर्स को पीआरटी गेस्ट टीचर के बराबर वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक संघ ने अपनी मांगें रखीं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों के वेतन में वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नए साल में जनवरी से कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों को यह बढ़ा वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को इसे लागू करने का आदेश भी तत्काल जारी कर दिया।