September 15, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में लड़की हुई लापता

Palwal/Alive News : गदपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बालिग लड़की रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने लड़की के पीड़ित पिता की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी रविंद्र के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी गत 14 मई को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया गया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।