Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के गिरदावर एन्क्लेव में युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना पल्ला पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को धीरज नगर निवासी प्रवीण, जो वर्तमान में गिरदावर एन्क्लेव में रह रहा है, ने थाना पल्ला पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोग उसके प्लॉट पर पहुंचे और उसके भाई ब्रिजेश के साथ मारपीट की। आरोपियों ने प्लास्टिक पाइप, फावड़े और अन्य सामान से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आपसी रंजिश के कारण यह हमला किया गया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ललित उर्फ लाला ने ब्रिजेश के साथ प्लास्टिक पाइप से मारपीट की थी। मामले में प्रिंस, महिपाल और अरुण को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस ने चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

